रंजिश में सैलून संचालक पर लगियों से हमला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
रंजिश का बदला लेने के लिए कुछ युवकों ने सोमवार शाम राम मोहल्ला रोड स्थित हैयर सैलून दुकान के बाहर सैलून संचालक पर लाठी-सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए मित्र को भी घायल कर सभी हमलावर भाग गए।

पुलिस के अनुसार राम मोहल्ला रोड पर शॉर्टी हैयर सैलून नामक दुकान है। उसका संचालक वैभव कच्छवाह शाम पांच बजे दुकान के बाहर मोपेड पर बैठकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। कागा डांडी में राम मोहल्ला रोड निवासी मित्र चंदन भाटी भी वहां मौजूद था। इतने में रवि गहलोत व चार-पांच अन्य युवक वहां आए और मोपेड पर बैठे वैभव पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। जिससे सिर, हाथ, पांव व अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई। अचानक हमला देख मित्र चंदन भाटी भी घबरा गया। उसने बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर भी कुछ वार कर दिए। जिससे उसके भी चोटें आईं।
हैयर सैलून दुकान में काम कर रहे दो जनों ने वैभव के भाई को सूचना दी। जो तुरंत मौके पर आए। तब तक हमलावर भाग गए। दोनों घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। थानाधिकारी पाना चौधरी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों से जानकारी ली। मोबाइल बंद कर भूमिगत होने से हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया। चंदन भाटी की तरफ से रवि गहलोत, अनिरूद्ध गिरी, कौशल कलाल, आर्यन उर्फ अजय डांसर आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि लॉक डाउन से कुछ पहले मार्च में रवि गहलोत को पीटा गया था। वैभव के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जो कोर्ट में विचाराधीन है। अब रवि ने बदला लेने के लिए उस पर हमला किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mPgxGe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment