खातों से रुपए निकालने का आरोपी विदेशी व्यक्ति गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
फेसबुक पर मित्रता करने के बाद विदेश से सामान भेजने का झांसा देकर महिला से १६.२६ लाख रुपए एेंठने के मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने मंगलवार को नई दिल्ली से युगाण्डा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दो महिला सहित चार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया।

थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर के अनुसार प्रकरण में गत नौ दिसम्बर को मुम्बई निवासी शिफा, सुश्री शहीन, गणेश फिरंगी व जितेन्द्र वाढेर को गिरफ्तार किया गया था। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से मूलत: युगाण्डा हाल नई दिल्ली निवासी पैट्रिक की भूमिका सामने आई। साइबर सैल की मदद से उप निरीक्षक हिंगलाजदान के नेतृत्व में पुलिस को नई दिल्ली भेजा गया, जहां तलाश के बाद मूलत: युगाण्डा हाल नई दिल्ली निवासी पैट्रिक पुत्र कबूये को गिरफ्तार किया गया। वहीं, रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर शिफा, शहीन, गणेश व जितेन्द्र को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
खाते भारतीयों के, राशि निकालता युगाण्डा का

पुलिस का कहना है कि युगांडा निवासी पैट्रिक ठगी का मुख्य आरोपी है। वह खुद को यूके का बता फेसबुक पर आमजन से मित्रता करता है और सम्पर्क बढ़ाकर अंग्रेजी में बातचीत करता है। फिर झांसे में लेकर विदेश से सामान भेजने का झांसा देकर ठगी करते हैं। चौहाबो सेक्टर १२ निवासी आकांक्षा पुत्र रितेश जैन से भी फेसबुक पर मारको नामक व्यक्ति ने यूके का बताकर मित्रता की थी। फिर विदेश से सामान भेजने का झांसा देकर १६.२६ लाख रुपए एेंठ लिए थे। यह राशि चार बैंक खातों में जमा कराए गए थे। इन खातों से युगाण्डा के पैट्रिक ने राशि निकाली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aeRpVS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment