जोधपुर. इस साल की सर्दियों में प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या पिछले साल की तुलना में आधी रह गई है। प्रदेश के सभी छह एयरपोर्ट जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, किशनगढ़ और जैसलमेर में यात्रीभार गत नवम्बर की तुलना में 51 प्रतिशत कम है, जबकि फ्लाइट्स 42 प्रतिशत कम है।
सबसे अधिक नुकसान जैसलमेर एयरपोर्ट को है, जहां इस साल 71 प्रतिशत हवाई यात्री कम आए। दूसरे नम्बर पर उदयपुर है, जहां 59 प्रतिशत हवाई यात्रियों की कमी है। दोनों ही शहरों में सर्दियों में सैलानियों की भीड़ रहती है, लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण सैलानी बहुत कम संख्या में पंहुचे हैं। जोधपुर में 57 और जयपुर में 55 फीसदी यात्रीभार में कमी है। किशनगढ़ और बीकानेर एयरपोर्ट की स्थिति तुलनात्मक रूप से कुछ ठीक है। बीकानेर एयरपोर्ट पर 40 और किशनगढ़ एयरपोर्ट पर 29 प्रतिशत यात्रीभार कम है। हालांकि लॉकडाउन के बाद प्रदेश के एयरपोर्ट पर लगातार यात्री भार में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन वर्ष 2019 की तुलना में साल 2020 विमानन कम्पनियों के लिए कड़वा अनुभव लेकर आया है।
जोधपुर एयरपोर्ट पर ऐसे बढ़ रहा यात्रीभार
महीना -------- यात्रीभार
मई -------- 190
जून -------- 31
जुलाई -------- 762
अगस्त -------- 7676
सितम्बर -------- 24106
अक्टूबर -------- 31781
नवम्बर -------- 34597
(नवम्बर 2019 में जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्री मूवमेंट करीब 80 हजार हुआ था।)
...................................................
प्रदेश के एयरपोर्ट पर यात्री भार
एयरपोर्ट-----नवम्बर 2020--नवम्बर 2019 ---अपे्रल से नवम्बर 2020 ----अप्रेल से नवम्बर 2019
जोधपुर-----34597 ----- 79560 ----- 99059 ----- 245521
जयपुर -----196583 -----435824-----725000----- 2979000
उदयपुर-----53456----- 129240 -----125000----- 780000
बीकानेर-----1813 -----3006 ----- 13515 ----- 33240
जैसलमेऱ-----7394 -----25542----- 12216----- 87102
किशनगढ़ -----8631-----11948-----43152-----82862
..........................................
प्रदेश के एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मूवमेंट
एयरपोर्ट-----नवम्बर 2020--नवम्बर2019 ---अपे्रल से नवम्बर 2020----अप्रेल से नवम्बर 2019
जोधपुर ----- 198 ----- 672 ---------- 620 ----- 1894
जयपुर----- 137 ----- 314 ---------- 592 -----2416
उदयपुर----- 495 -----1076 ----------1391 ----- 6738
बीकानेर----- 58 -----58 ---------- 380 ----- 782
जैसलमेर----- 148 ----- 346 ----------350----- 1640
किशनगढ़ -----202-----176---------- 1000----- 1334
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hfc25H
0 comments:
Post a Comment