हौदी में गिरी नील गाय को कड़ी मशक्कत से निकाला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट. लोहावट जाटावास के पाबड़ों की ढाणी में हौदी में गिरी नील गाय को वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करने के बाद गुरुवार दोपहर को बाहर निकाला। जल हौदी में करीब 8 फीट तक पानी भरा हुआ था। वनविभाग के सहायक वनपाल सुभागाराम खिलेरी ने बताया कि लोहावट जाटावास के पाबड़ों की ढाणी में एक खेत में जल हौदी में मंगलवार रात को दो नील गाय गिर गई। नील गायों के गिरने पर ग्रामीणों ने एक नील गाय को बुधवार सुबह बाहर निकाल दिया, लेकिन दूसरी नील गाय जल हौदी से बाहर नहीं निकल पाई। जल हौदी करीब 10 फीट गहराई की बनी हुई है। जिसमें करीब 8 फीट तक पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गाय बाहर नहीं निकल पाई। बाद में ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह वनविभाग की टीम को सूचना दी। सहायक वनपाल खिलेरी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे तथा उच्चधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया। वनविभाग की टीम के द्वारा नील गाय को हौदी से निकालने के लिए ट्रैक्टर से लम्बी रस्सी बांधकर उसको कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37URnQ6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment