हार्डकोर मांगीलाल नोखड़ा अब जोधपुर जेल की हाई सिक्योरिटी सैल में बंद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मणिपुर की अफीम गायब करने के संदेह में दो युवकों की हत्या के मामले में मुख्य कड़ी माने जाने वाले हार्डकोर बदमाश को जोधपुर सेन्ट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सैल में बंद किया गया है, जहां वह अकेला बंद है और वह २४ सीसीटीवी कैमरों की नजर में है।
जेल सूत्रों के अनुसार मूलत: नोखड़ा भाटियान हाल आरटीआे के पीछे निवासी हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर मांगीलाल बिश्नोई पिछले छह साल से जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, मादक पदार्थ व शराब तस्करी व पुलिस पर फायरिंग सहित २५ मामले दर्ज हैं। जेल में होने के बावजूद उसने गत माह गोवाहाटी से मणिपुर का अफीम का दूध मंगाया था, लेकिन मादक पदार्थ की सुपुर्दगी न मिलने पर उसने दोनों कूरियर की हत्या करवाने में भी उसकी भूमिका सामने आई थी। जेल में बंद होने के बावजूद अपराधिक गतिविधियों में लिप्तता के चलते उसे जेल की हाई सिक्योरिटी सैल में बंद कर दिया गया।

पूरी सैल में एकमात्र बंदी, वो भी कैमरों की नजर में
जोधपुर जेल में सामान्य बैरिक व वार्ड के अलावा कुख्यात बदमाशों के लिए हाई सिक्योरिटी सैल भी बना है, जहां सिर्फ एक बंदी ही बंद रखा जाता है। उसे अन्य बंदियों से मिलने पर भी पाबंदी होती है। साथ ही इस सैल में सीसीटीवी कैमरों से उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gAo3m3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment