लोकतांत्रिक संस्थाओं पर ताला लगाना कांगे्रस की परम्परा है: भाजपा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नगर निगम दक्षिण में महापौर कक्ष में कांगे्रस पार्षदों द्वारा ताला लगा कर कार्य को बाधित करने के कृत्य की भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल एवं डा. करणीसिंह खींची ने कड़े शब्दों में भत्र्सना की है। जोशी ने कहा कि कांगे्रस का आज तक का इतिहास रहा है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर ताला लगा लोकतंत्र को ही कठघरे में खड़े करती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि क्या उत्तर नगर निगम में सभी व्यवस्थाएं आदर्श हैं? क्या उत्तर में महापौर हर समय कार्यालय में उपस्थित रहती हैं? क्या जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों की पेंडेंसी वहां शून्य हैं? उत्तर नगर निगम तो स्थितियां अत्यधिक अव्यवस्थित हैं। यहां तक की तुगलकी हरकतों के चलते 50 लाख रुपए का अपव्यय कर पुराने भवन से पुन: उत्तर नगर निगम कार्यालय को दक्षिण के भवन में शिफ्ट किया है। भाजपा नेताओं ने कांगे्रस को सलाह दी है कि वो जनमत का सम्मान करें व समन्वय से जोधपुर की जनता की समस्याओं का निराकरण करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3an1C2L
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment