दिसम्बर में मारवाड़ की रातें व दिन गर्म

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी भागों में तापमान सामान्य के बराबर या कुछ नीचे है लेकिन समूचे मारवाड़ में पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक अधिक चल रहा है। दिन और रात दोनों ही गर्म बने हुए हैं। जोधपुर जिले का फलौदी सबसे गर्म है जहां रात का तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है और दिन का 3.5 डिग्री। शनिवार को बाड़मेर में दिन का तापमान तीस डिग्री को छूते-छूते रह गया। दोपहर में वहां थर्मामीटर में पारा 29.6 डिग्री तक चढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण केंद्रीय पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती परिसंचारी तंत्र बन गया है जिससे रविवार से अब मौसम में बदलाव आएगा। रविवार को कई जगह रात का पारा लुढकऩे की संभावना है। कड़ाके की सर्दी का मौसम अगले एक सप्ताह तक बना रहेगा।

मारवाड़ में तापमान
शहर ----न्यूनतम----सामान्य से परिवर्तन ---- अधिकतम ----सामान्य से परिवर्तन
जोधपुर ---- 12 ---- 2.4 ------------ 28.4 ---- 2.9
फलोदी ---- 11.4 ---- 5.4 ------------ 28 ---- 3.5
जैसलमेर ---- 9.9 ---- 1 -------------- 26.5 ---- 3.1
बाड़मेर ---- 12.8 ---- 29.6 ---------- 29.6 ---- 3.8
(जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर, उदयपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, बूंदी, चितौडगढ़़, भीलवाड़ा जैसे अधिकांश शहरों में रात का तापमान सामान्य से कम है यानी वहां सर्द रातें हैं, जबकि मारवाड़ में पारा सामान्य से अधिक होने के कारण रातें अपेक्षााकृत गर्म हो गई है। यहां भी दिन भी गर्म बने हुए हैं।)

मारवाड़ में तापमान बढ़ोतरी का कारण
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की दिशा पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी हो गई है।
- पश्चिमी दिशा से गर्म हवा आती है। मारवाड़ का अधिकांश हिस्सा वैसे भी मरुस्थल है।
- अब हवा की दिशा उत्तरी होते ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी

17 को दिन में 18 को रात में थी कड़ाके की सर्दी
जोधपुर में पिछले सप्ताह कड़ाके की सर्दी और इस सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन व ठंडी रात रिकॉर्ड हुई थी। 17 दिसम्बर को दिन में पारा 21 और 18 दिन की रात को पारा 5.7 डिग्री पर पहुंच गया था। उसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

जोधपुर में पारे में उछाल
दिन -----------न्यूनतम -------- अधिकतम तापमान
17 दिसम्बर ----- 7.1 ----- 21
18 दिसम्बर ----- 5.7 ----- 23.2
19 दिसम्बर -----7.9 ----- 26.1
20 दिसम्बर -----10.6 ----- 26.4
21 दिसम्बर ----- 8 ----- 28.8
22 दिसम्बर -----11.1 ----- 28.7
23 दिसम्बर -----11.5 ----- 27.8
24 दिसम्बर -----12.2 ----- 27.1
25 दिसम्बर -----13 ----- 28.1
26 दिसम्बर -----12 ----- 28.4



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hxDLix
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment