जोधपुर. वर्ष २०२० की कड़वी यादों को भूलाकर हम दो दिन बाद २०२१ में प्रवेश कर जाएंगे। नए साल की शुरुआत अच्छी रहने की उम्मीद है। अक्सर नए साल पर तेज हो जाने वाला जाड़ा इस साल कुछ धीमा रहेगा। जोधपुर में नए साल में रात का तापमान १० से अधिक और दिन का २५ डिग्री के पास रहने की संभावना है। जनवरी के पहले सप्ताह में पारा इसी के इर्द-गिर्द रहेगा, जिससे घर और कार्य स्थलों पर नए साल मनाने के साथ उसके अनुरुप नई योजनाएं तैयार करने के लिए शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा और कार्यक्षमता बनी रहेगी।
हवा के पैटर्न में बदलाव दिलाएगा जाड़े से राहत
इस सप्ताह की शुरुआत में हवा की दिशा उत्तरी होने और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। गुरुवार तक सर्दी का असर कम हो जाएगा। इसके बाद हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी और पश्चिमी हो जाएगी। इससे बर्फीली बयार से निजात मिलेगी और पारा अपने आप नीचे आ जाएगा।
एक जनवरी को अक्सर रहती है कड़ाके की सर्दी
सामान्यत: एक जनवरी को जोधपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कडाक़े की सर्दी रहती है। वर्ष २०१९ में न्यूनतम तापमान ७.६ व अधिकतम २८.३ डिग्री रहा। वर्ष २०१८ में ८.८ व २५.५ डिग्री रहा। वर्ष २०१७ में रात पारा १०.५ डिग्री पर पहुंचा लेकिन घना कोहरा व बादलों के कारण दिन का तापमान २२ डिग्री ही रिकॉर्ड हुआ। वर्ष २०१६ में कुछ राहत थी। रात का तापमान १३.७ व दिन का २८.१ डिग्री मापा गया। वर्ष २०१५ में वर्ष २०१७ की तरह कोहरे के कारण तेज सर्दी थी। उस दिन न्यूनतम तापमान ११.२ व अधिकतम २२.६ डिग्री रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34V4OiG
0 comments:
Post a Comment