स्टार कैंपेनर सम्मानित, प्लाज्मा डोनर्स का बढ़ाया हौसला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि हमें स्वयं को बाद में व समाज को पहले प्राथमिकता देते हुए कोविड-19 से बचाव के लिए अधिकाधिक प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आना चाहिए। जीवन रक्षा का फर्ज निभाना चाहिए।
जिला कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम प्लाज्मा डोनेट करने वाले प्लाज्मा डोनर्स के साथ ही कोविड-19 की बेहतर पालना करने वाले व्यापारियों को स्टार कैंपेनर के रूप में सम्मानित किया गया। नगर निगम आयुक्त आर एस तोमर ने कहा कि हमेशा विपरीत परिस्थितियों ने ही हीरोज को जन्म दिया है। कार्यक्रम में उपायुक्त नगर निगम आकांक्षा बैरवा व डॉ अमित यादव, उम्मेद राज जैन के साथ जोधपुर ब्लड डोनर्स के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

ये बने स्टार कैंपेनर
कोविड-19 गाइडलाइन की बेहतर पालना करने पर स्टार कैंपेन के तहत रातानाडा स्थित अजीत साइकिल के हितेश भाटी, फ्रेस्प्रेसो कैफे के दीपक, वेजिटेबल मार्ट के जितेंद्र भाटी व चाय की दुकान करने वाले पृथ्वीराज को स्टार प्रतीक देकर सम्मानित किया।

प्लाजा डोनर्स सम्मानित
प्लाजा डोनेट करने वाले अभिषेक टाक, दीपक सिंह गहलोत, अरविन्द कुमार जोशी, अभिषेक सिंघवी, प्रशंात सिंघवी, मुकेश जैन, मोहसिन खान, मेहताब लखानी, विजय अरोडा, आदित्य मूंदड़ा सम्मानित हुए। प्रकाश चौधरी, नरेन्द्र सिंह राठौड़, आदित्य सिंघल, वीरेन्द्र प्रजापत, वीरेन्द्र सोनी, राकेश चौहान, कार्तिक कल्ला, टी.माथुर, पंकज संाखला, अभिषेक जैन, रोनक सिंह, रूपेश मेहता, पुनीत डागा, पुनीत राव, विजय नागर, प्रदीप शर्मा, जैसल गुलेच्छा, वसिम बैलिम, वसीम अहमद एवं अंकुश सिंघल को सम्मानित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rCiTv0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment