दिवंगत सैन्यकर्मी की पत्नी से बलात्कार, पौने पांच लाख रुपए ऐंठे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बनाड़ थाना क्षेत्र में दिवंगत सैन्यकर्मी की रूकी पेंशन चालू करवाने का झांसा देकर दवा दुकानदार ने सैन्यकर्मी की पत्नी से बलात्कार किया और अश्लील वीडियो व फोटो से ब्लैकमेल कर पौने पांच लाख रुपए व आभूषण ऐंठ लिए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार दिवंगत सैन्यकर्मी की पत्नी की शिकायत पर दवाइयों की दुकान संचालक राजवीरसिंह के खिलाफ बलात्कार व डरा-धमकाकर रुपए और सोने के आभूषण ऐंठने का मामला दर्ज किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (प्रोटॉकॉल) मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ समय पहले पीडि़ता क्षेत्र में आरोपी की दवाइयों की दुकान गई थी, जहां महिला मोबाइल पर अपनी मां से बात करने लग गई थी। इस दौरान आरोपी को पता लगा कि सेना में तैनात पति का निधन हो चुका है। कुछ समय तक पेंशन मिली, लेकिन फिर वो बंद हो गई थी। आरोपी ने पेंशन चालू करवाने का झांसा दिया था। इस कार्य के लिए वह उसे कार में बिठाकर कहीं ले जाने लगा। रास्ते में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। जिससे वह बेहोश हो गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने बलात्कार कर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसने चार लाख रुपए के सोने के आभूषण वसूल कर लिए। ७५ हजार रुपए भी ले लिए। इतना ही नहीं, वह और रुपए की मांग करने लगा तो महिला ने पुलिस की मदद लेकर मामला दर्ज कराया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VDvDma
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment