जोधपुर में कोल्ड डे की स्थिति, ठंडी हवा से बचने के लिए घरों में दुबके रहे लोग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. दो दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद शुरू हुई उत्तरी बर्फीली हवाओं के झौंके बुधवार को तेज हो गए। ठंडी हवाओं से लोगों के हाड़ कांपने लगे। पहली बार धूजणी का अहसास हुआ। जोधपुर में ४ से ६ किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थी, जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य पांच डिग्री से अधिक नीचे गिर गया। वैसे तो जोधपुर में कोल्ड डे की स्थिति हो गई लेकिन शहर में रात का तापमान दस डिग्री से ऊपर होने के कारण तकनीकी तौर पर कोल्ड डे घोषित नहीं किया गया।

उधर जैसलमेर, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, पिलानी, सीकर, माउंट आबू सहित प्रदेश कई शहरों व कस्बों में कोल्ड डे की स्थिति रही। बुधवार को जाड़े के जबरदस्त होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह ८ बजे तक आधे उत्तरी व उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान कोहरे से ढका हुआ था। सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तरी राजस्थान से लेकर पूरे उत्तरी भारत पर कोहरे के बादल दिखाई दे रहे थे जो धीरे-धीरे दोपहर २ बजे तक साफ हुआ। कई शहरों में आर्द्रता १०० प्रतिशत तक पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले ४८ घण्टे तक सर्दी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। गुरुवार को और अधिक ठंड रहेगी।

ठंडी हवा से बचने के लिए घरों में दुबके रहे लोग
जोधपुर में न्यूनतम तापमान ११.४ डिग्री रहा जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक था। हवा में नमी अधिक होने और ठंडी हवा के झौंकों के कारण सुबह से ही तेज सर्दी का अहसास हो रहा था। घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सर्दी से बचाव का पूरा बंदोबस्त करके निकलना पड़ा। बर्फीली हवा के झौंके बदन को बेध रहे थे। दिन चढऩे के साथ आसमां साफ होने लगा लेकिन धूप में बिल्कुल गर्मी नहीं थी। हवा के कारण धूप में भी सिहरन हो रही थी। ठंडी हवा के कारण शहरवासी धूप सेकने की बजाय घरों में ही दुबके रहे। दोपहर में तापमान २२.१ डिग्री रहा जो सामान्य ५.२ डिग्री कम था। अगर रात का तापमान दस डिग्री से नीचे हो जाता तो मौसम विभाग जोधपुर में भी कोल्ड डे घोषित कर देता।

फुटपाथ अब अलाव ही सहारा
कड़ाके की सर्दी के कारण फुटपाथ पर गुजर बसर करने वाले लोगों के लिए अब अलाव ही एकमात्र सहारा रह गया है। जोधपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में टैक्सी चालक, ठेला वाले सहित रात्रि ड्यूटी करने वाले कई लोग अलाव तापते देखे गए।

जैसलमेर और फलोदी ठिुठरे
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान ५.२ डिग्री रहा। वहां दूरदराज के ग्रामीण इलाकों और धोरों में और अधिक सर्दी थी। ठंडी हवा के कारण रेतीले धोरे बर्फ की तरफ ठंडे हो गए। दिन का तापमान भी १८.८ डिग्री से ऊपर नहीं गया। फलोदी में भी यही स्थिति रहा। वहां न्यूनतम तापमान ६.६ व अधिकतम २२.२ डिग्री मापा गया। माउंट आबू १.४ डिग्री पर ठिठुरा। वहां पेड़-पौधों की पत्तियों व घर के बाहर कई स्थानों पर ओंस जमी हुई थी। यही हालत श्रींगगानगर की थी जहां पारा २.५ डिग्री तक गिर गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oZR39J
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment