कन्या लग्न में पुष्य नक्षत्र के साथ होगा नववर्ष का आगाज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. इस बार नववर्ष 2021 का आगाज और वर्ष 2020 की विदाई पुष्यनक्षत्र के बीच कन्या लग्न में होने जा रही है। साल के आखिरी दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग और नए साल का आगमन भी पुष्य नक्षत्र में होगा। साल के पहले दिन पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से लेकर रात्रि तक विद्यमान रहेगा। पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए शुभ फलदायी मानी गई है। जोधपुर के प्रमुख ज्योतिषियों के अनुसार नए साल का आगाज पुष्य नक्षत्र में होने से पूरा साल काफी शुभकारी होगा। वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 अच्छा रहेगा। नए साल में कई सकारात्मक बदलाव और आर्थिक स्थिति में मजबूती के साथ कुछ परेशानियों से भी जूझना पड़ सकता है ।

सकारात्मक बदलाव होंगे, लेकिन पंच व षष्ठग्रही योग से होगी परेशानी
गर्गाचार्य पंचाग के पं. मोहनलाल गर्ग के अनुसार साल की उदय कुंडली के अनुसार पुष्य नक्षत्र के बीच नया साल कन्या लग्न में शुरू होगा और पूरे साल शनि अपनी स्वराशि मकर में रहेंगे। शनि जब भी अपनी राशि में रहते हैं तो न्याय व्यवस्था में कसावट आती है। इस स्थिति में शनि कई क्षेत्रों में न्याय करेंगे अर्थात बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी होगी। पुष्य नक्षत्र में साल की शुरुआत होने से व्यापारियों व किसानों के लिए साल अच्छा रहेगा । वर्ष में कुछ मौके पर पंचग्रही और षष्ठग्रही योग की स्थिति भी निर्मित होगी, जिसके कारण आतंकी, युद्धात्मक स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। पुष्य नक्षत्र 31 दिसम्बर गुरुवार और 1 जनवरी 2021 शुक्रवार दोनों ही दिन विद्यमान रहेगा। 31 दिसम्बर को शाम से गुरु पुष्य योग रहेगा। सभी प्रकार के नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र सबसे श्रेष्ठ माना गया है।

साल 2021 में इन राशियों पर रहेगा ये प्रभाव
मेष : सफलता और संतोषप्रद

वृषभ : सामान्य रहेगा , आर्थिक स्थिति में सुधार

मिथुन : उद्योग व्यापार में परेशानी

कर्क: शुभफलदायी रहेगा

सिंह : सामान्य फलदायी , मान सम्मान प्रतिष्ठा

कन्या :प्रभावशाली कार्य करने के अवसर

तुला: सावधानी की जरूरी, विवादों से बचे

वृश्चिक : उद्योग व्यापार में लाभ , स्थिति सुधरेगी स्वास्थ्य अनुकूल

धनु : मानसिक कठिनाईयां

मकर : आर्थिक लाभ में सुधार

कुम्भ: आर्थिक कठिनाई, व्यापार में खींचतान

मीन : शुभफलकारी व दूर होगी रुकावटें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WPJlmH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment