जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चौपासनी में शिक्षक कॉलोनी व सूरसागर थानान्तर्गत रावटी रोड पर रामनगर में होमगार्ड के सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और हजारों रुपए चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार शिक्षक कॉलोनी निवासी मदनपालसिंह पुत्र आनंदसिंह जोधा गत ४ दिसम्बर को परिवार सहित शादी में शामिल होने के लिए डीडवाना गया था। पीछे मकान में कोई नहीं था। मकान की चाबियां पड़ोसी को दे रखी थी। 6 दिसम्बर की दोपहर दशरथसिंह पौधों को पानी पिलाने गया तो मुख्य गेट खुला मिला। मकान के बाईं तरफ कमरे का ताला नीचे गिरा था। अंदर तीनों कमरे खुले थे। सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपए चुरा लिए। राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया।
दूसरी तरफ, सूरसागर थानान्तर्गत रावटी रोड पर रामनगर निवासी होमगार्ड प्रकाश पुत्र मांगलाल भील गत २२ नवम्बर को ड्यूटी पर शहर से बाहर गया था। ४ दिसम्बर को बच्चे दादा-दादी के पास नागौरी गेट चले गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। प्रकाश गत ६ दिसम्बर को घर लौटा तो मुख्य गेट पर ताला लगा था, लेकिन अंदर वाले दरवाजे बंद थे। अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने चार तोला सोना व चांदी के आभूषण चुरा लिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33R1QLr
0 comments:
Post a Comment