लोहावट (जोधपुर).एक विवाहिता ने पुलिस थाना में अपने दो जेठ पर बलात्कार करने के आरोप तथा जान से मारने की धमकी देने व उसके साथ मारपीट कर व गहने छीनकर घर से निकाल देने का मामला इस्तगासा के जरिए दर्ज करवाया।
लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष 29 जनवरी को मंडोर जोधपुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में केरु निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके घरवालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। शादी के एक माह तक सब ठीक रहा। एक माह बाद ससुराल वाले किसी रिश्तेदारी में मिलने गए हुए थे। उसका पति मजदूरी करने गया था। पीछे वह घर पर अकेली थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उस दौरान उसका जेठ आया तथा उसके साथ बलात्कार किया तथा उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। उसके बाद जेठ वापस चला गया। उसकी सास व पति के घर पर आने पर उसने सारी बात उनको बताई, तो उन्होंने उसे डराया व धमकाया तथा कहा कि किसी को यह बात नहीं बताएं। जिससे वह डर गई तथा किसी को कुछ नहीं बताया। उसके तीन-चार दिन बाद वह अपने ससुराल में कमरे सो रही थी। तभी उसका दूसरा जेठ शराब के नशे में उसके कमरे में आया व उसके साथ बलात्कार किया। तथा किसी को घटना बताने पर जान मारने की धमकी दी। रिपोर्ट बताया कि उसका पति आदतन शराबी है।
रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि इन घटनाओं के होने पर उसने विरोध किया, तो सास, जेठ, जेठानी व पति ने 8 मई को उसके साथ मारपीट कर तथा आभूषण (गहने) छीनकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने यह मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oglkkq
0 comments:
Post a Comment