जोधपुर.
रावण का चबूतरा के पीछे निजी अस्पताल के पास ठेले पर सोमवार को एक बालिका लावारिस हाल में रोते मिली। राहगीर की सूचना पर शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने बालिका को उम्मेद अस्पताल भिजवाया। सर्द रात या अल-सुबह किसी मां व अन्य परिजन ने बालिका को ठेले पर छोड़ा है।
प्रशिक्षु आरपीएस व थानाधिकारी मंगलेश चूण्डावत ने बताया कि रावण का चबूतरा के पीछे निजी अस्पताल के पास खड़े ठेले से एक बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। तब वहां से निकल रहे एक व्यक्ति ने आवाज सुनीं और ठेले के पास पहुंचा तो कपड़े में लिपटी एक नवजात बालिका रोते नजर आई। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से बच्ची के परिजन का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तब बच्ची को उम्मेद अस्पताल ले जाया गया। फिर बाल कल्याण समिति (सीडब्लयूसी) को बुलाकर बच्ची को शिशु गृह में दाखिल कराया गया। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य बताई जाती है। बच्ची दस-पन्द्रह दिन की बताई जाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3atgHzP
0 comments:
Post a Comment