टांके में गिरे खरगोश, ग्रामीणों ने बचाई जान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

चामू (जोधपुर). क्षेत्र की ग्राम पंचायत भालू रतनगढ में ओरण में स्थित जर्जर अवस्था में बने टांके की साईड मोखियों की जाली व दरवाजे नहीं होने से पानी की तलाश में निकला वन्यजीव खरगोश का बच्चा गिर गया, गनीमत रही कि टांके में पानी नहीं होने से उसकी जान बच गई। ओरण में खेल रहे बच्चों द्वारा सूचना देने पर केसरिया हिन्दू वाहिनी प्रदेश महामंत्री महादेव शर्मा भालू रतनगढ मौके पर पहुंचे एवं खरगोश के बच्चें को टांके से बाहर निकाल कर मेडिकल से दवाईयां लाकर प्राथमिक उपचार किया। वन्यजीव संरक्षण पर्यावरण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह गहलोत के निर्देशानुसार खरगोश के बच्चे के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक देखरेख करने का जिम्मा लिया। निसं

सोने का आभूषण बरामद
देचू. देचू पुलिस थाना क्षेत्र के चामू चौकी पुलिस ने चोरी के दर्ज मामले में एक बालअपचारी का संरक्षण में लिया।चामू चौकी प्रभारी एवं एएसआई महिपालसिंह ने बताया कि मां सतीनगर निवासी एक आदमी ने छह माह पूर्व घर से सोने-चांदी आभूषण चोरी का मामला दर्ज करवाया था।इस मामले में पुलिस ने एक बालअपचारी को संरक्षण में लेकर उसके कब्जे से सोने की कंठी बरामद की।किशोर न्यायालय जोधपुर में सोमवार को पेश किया जहां से बाल सुधार गृह में भेजने का आदेश दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gI2uA8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment