फिल्म अभिनेत्री टीना अंबानी सहित परिवार ने जोधपुर में देखी कुरजां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी व फिल्म अभिनेत्री टीना अंबानी शनिवार को परिजनों के साथ जोधपुर जिले में विश्नोई समाज के गुरु जम्भेश्वर की तपोस्थली जांभोलाव धाम पहुंचकर शीश नवाया और पास में ही पवित्र जाम्भा सरोवर पर प्रवासी पक्षी कुरंजा की अठखेलियों को काफी देर तक निहारा व कैमरे में कैद किया।

टीना अम्बानी के साथ उनकी पुत्री, दामाद व बहनों ने गुरु जम्भेश्वर मंदिर जांभोलाव धाम के दर्शन कर अभिभूत हुए। पेड़ों की रक्षार्थ जोधपुर जिले के खेजड़ली में माता अमृता देवी के नेतृत्व में 363 नर नारी शहीद की घटना को सुनकर आश्चर्य भी जताया। गुरु जम्भेश्वर धाम के दर्शन के बाद क्षेत्र के जाम्बा तालाब पर बड़ी संख्या में कलरव करते कुरजां पक्षियों के बीच दूरी रखते हुए पूरे परिवार ने जमकर फोटाग्राफी की।

अंबानी परिवार के सदस्यों ने क्षेत्र के ही विश्नोई टाइगर्स फोर्स के सदस्य रामकुमार सियाग के घर पहुंचकर सर्दी में चाय की चुस्कियों का लुत्फ उठाया। क्षेत्र की कौशल गौशाला में गुरु महंत भगवानदास के साथ पूरी गौशाला का भ्रमण कर उनके चारे पानी की व्यवस्था भी देखी। अंबानी परिवार के अचानक गांव में पहुंचने के बाद जाम्बा ढाणी विद्यालय के व्याख्याता बुधाराम कड़वासरा, राजेन्द्र सिंह, डॉ हरिराम बिश्नोई, वीरबहादुर सिंह राजवी ,चौधरी बिरुराम लाम्बा, ठेकेदार धनाराम सियाग ने गुरु जम्भेश्वर के २९ नियमों, पर्यावरण तथा वन्यजीव संरक्षण में योगदान आदि के बारे में बताया। उन्होंने वापसी का भी भरोसा जताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mPzbOd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment