AGRICULTURE UNIVERSITY--2023 में मिलेट्स पर होने वाले अनुसंधान में अगुआई करेगा भारत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
केन्द्रीय कृषि आयुक्त डॉ एसके मल्होत्रा ने कहा कि वर्ष 2023 में मिलेट्स पर होने वाले अन्तराष्ट्रीय अनुसंधान पर भारत अगुआई करेगा, जिसमें भारत के कृषि वैज्ञानिकों को अहम रोल अदा करना है। कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति व प्रथम केन्द्रीय कृषि मंत्री राजेन्द्र प्रसाद की जन्मदिन के उपलक्ष्य में घोषित राष्ट्रीय कृषि दिवस मनाया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि आयुक्त मल्होत्रा ने कहा कि भारत को कृषि क्षेत्र में कृषि व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित करने जरुरत है। इससे पूर्व कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बीआर चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रो चौधरी ने विश्वविद्यालय में हो रहे अनुसंधान, कृषि शिक्षा व प्रसार में हो रहे कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया।
कार्यक्रम में निदेशक अनुसंधान डॉ ईश्वर सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ एमएल मेहरिया व विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी ऑनलाइन उपस्थित थे। अधिष्ठाता व संकाय अध्यक्ष डॉ. भारतसिंह भीमावत ने आभार व्यक्त किया।
डॉ एसके मुण्ड ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृष्णा सहारण ने किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lzHr3t
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment