6 और मौतें, 314 नए संक्रमित मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वहीं मंगलवार को 314 नए संक्रमित मिले और 6 और मरीजों की जान चली गई। अब तक 55262 मरीज संक्रमित और 720 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। संक्रमित मृतकों की संख्या ज्यादा हैं, लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आंकड़े सार्वजनिक नहीं कर रहा है। निजी अस्पतालों में होने वाली मौतों को दबाया जा रहा है। एमजीएच में 3, एमडीएमएच-2 और एम्स जोधपुर में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
महात्मा गांधी अस्पताल में बालेसर निवासी गेपार राम (46 ), मंडिया खुर्द तिंवरी निवासी खुशालाराम ( 52) व भोपालगढ़ निवासी गुलाम रासूल ( 80) की मौत हो गई। मथुरादास माथुर अस्पताल में चांदसमा निवासी नखेतसिंह ( 74) और प्रतापनगर निवासी देवेन्द्र रूप राय ( 52) का निधन हो गया। एम्स जोधपुर में राजा बाबू ( 70) का निधन हो गया।

इन इलाकों से निकले 314 संक्रमित

विभाग ने जोन अनुसार प्रतापनगर-28, शहर परकोटा- 22, उदयमंदिर-24, महामंदिर-26, मसूरिया-33, शास्त्रीनगर-28, मधुबन-34, रेजिडेंसी-29, बीजेएस- 31 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-21, सालावास ( लूणी)-12, बिलाड़ा-4, भोपालगढ़-3, ओसियां-5, बावड़ी-2, फलोदी-4, बाप- 3, शेरगढ़-2 और बालेसर-3 संक्रमित बताए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33PLUJx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment