जोधपुर. शहर के विभिन्न अस्पताल व प्राइवेट माइक्रोबायोलॉजी लैब की रिपोर्ट्स अनुसार गुरुवार को २०८ नए कोरोना संक्रमित मिले और ३ की मौत हो गई। एक मौत महात्मा गांधी अस्पताल और दो मौतें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स जोधपुर) में हुई हैं। जोधपुर में अब तक ५६४०१ मरीज संक्रमित और ७६९ संक्रमित जान गंवा चुके हैं। वहीं बीते १० दिन में २४५३ मरीज संक्रमित और ५५ रोगी दम तोड़ चुके हैं।
एमजीएच में राजपूतों की ढाणी पाल रोड निवासी चंदू कंवर (६६ ) का निधन हो गया। एम्स जोधपुर में सुभाष चौक निवासी संतोष कुमारी ( ७५) और हुडक़ो क्वार्टर कमला नगर निवासी अनोपाराम ( ७५) की भी मौत हो गई। सरकारी रिपोर्ट में १६६ ही संक्रमित बताए गए। सरकारी रिपोर्ट अनुसार प्रतापनगर-८, शहर परकोटा- ७, उदयमंदिर-८, महामंदिर-९, मसूरिया-११, शास्त्रीनगर-१०, मधुबन-१६, रेजिडेंसी-१९, बीजेएस- ११ संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-११, सालावास ( लूणी)-७, बिलाड़ा-४, भोपालगढ़-४, ओसियां-१६, बावड़ी-९, फलोदी-४, बाप- ३, शेरगढ़-४ और बालेसर-५ संक्रमित बताए गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qUzJ8b
0 comments:
Post a Comment