जेइएन के लिए भाई ने ली 27 हजार रिश्वत, दोनों गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील में बिजली कनेक्शन करने की एवज में सत्ताइस हजार रुपए रिश्वत लेते जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) व वन रक्षक भाई को बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वन संरक्षक ने जेईएन भाई के लिए यह रिश्वत राशि ली थी।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि रतनगढ़ निवासी सुरेन्द्र कटेवा पुत्र भंवरलाल जाट की शिकायत पर ट्रैप कार्रवाई कर रतनगढ़ स्थित जोधपुर डिस्कॉम में जेइएन सहीराम कड़वासरा व उसके भाई वन रक्षक मुकेश पुत्र धन्नाराम जाट को 27 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुकेश रतनगढ़ स्थित वन विभाग रेंज कार्यालय में वन रक्षक है।
सुरेन्द्र कटेवा ने बिजली कनेक्शन के लिए रतनगढ़ स्थित बिजलीघर में आवेदन किया था। डिस्कॉम जेइएन सहीराम ने अपने भाई मुकेश से बात करने की सलाह दी। जब सुरेन्द्र ने मुकेश से सम्पर्क किया तो उसने अपने भाई के लिए 27 हजार रुपए रिश्वत मांगे। जिसकी शिकायत पीडि़त ने एसीबी की चूरू चौकी में की। गोपनीय सत्यापन के बाद परिवादी सुरेन्द्र ने बुधवार को वन रक्षक मुकेश को जेइएन के लिए सत्ताइस हजार रुपए बतौर रिश्वत दिए। तभी इशारा मिलते ही एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने दबिश देकर वन रक्षक मुकेश जाट को पकड़ लिया। फिर उसके जेइएन भाई सहीराम को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ain491
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment