जोधपुर. तिंवरी कस्बे में ओसियां चौराहे के पास किराणा व्यापारी को धक्का देकर मोपेड लूटने वाले लुटेरे बड़ी राशि हथियाने की फिराक में थे। लुटेरों ने शुक्रवार देर शाम सात बजे बीस-पच्चीस मिनट तक व्यापारी की रैकी की थी। फिर जब व्यापारी खाना खाने घर को निकला तो लुटेरों ने समझा कि वो दिनभर की एकत्रित राशि लेकर आए हैं और यह राशि मोपेड में बैग में हो सकती है। यही वजह है कि लुटेरों ने व्यापारी को धक्का देकर मोपेड ही लूटकर कैम्पर में डाल ले गए थे।
थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा के अनुसार तिंवरी निवासी किराणा व्यापारी रेंवतराम छाजेड़ को धक्का देकर मोपेड लूटने वालों का सुराग नहीं लग सका। नाकाबंदी व तलाश के बीच व्यापारी की मोपेड मांडियाई व खेतासर के मध्य अल-सुबह भल्लासरिया गांव के बीच सुनसान जगह लावारिस हालत में मिल गई। लुटेरों की तलाश की जा रही है। व्यापारी की तरफ से मामला दर्ज किया गया है।
वारदातस्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की आवाजाही कैद हुई है। उन्होंने रैकी करने के बाद वारदात की थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WKP796
0 comments:
Post a Comment