जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 120 नए मामले सामने आए और 2 मौतें हो गई। एक-एक मौत एमडीएम अस्पताल और एम्स जोधपुर में हुई है। जोधपुर में अब तक 57345 रोगी संक्रमित और 809 रोगी दम तोड़ चुके हैं। गत 17 दिनों में 3292 रोगी संक्रमित और 72 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। एमडीएम अस्पताल में नागोरी बेरा मंडोर निवासी कुलदीप कच्छवाह ( 50) का निधन हो गया। एम्स जोधपुर में सरदारपुरा बी रोड निवासी राजकुमार बिस्सा (55 ) का निधन हो गया।
सरकारी रिपोर्ट में 101 संक्रमित बताए गए। जिसमें प्रतापनगर-7, शहर परकोटा- 5, उदयमंदिर-2, महामंदिर-4, मसूरिया-8, शास्त्रीनगर-7, मधुबन-11, रेजिडेंसी-10, बीजेएस- 8 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-8, सालावास ( लूणी)-5, बिलाड़ा-3, भोपालगढ़-5, ओसियां-3, बावड़ी-1, फलोदी-3, बाप- 4, शेरगढ़-3 और बालेसर-4 संक्रमित बताए गए हैं।
जोधपुर को मिले 72 नए डॉक्टर्स
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि जयपुर की ओर से चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आयोजित परीक्षा के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन दिया गया है। इसी कड़ी में जोधपुर को 72 नए चिकित्सक दिए गए हैं। इसमें 70 स्वास्थ्य विभाग को और दो डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज लगाए गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38bsBLS
0 comments:
Post a Comment