11 घण्टे बाद अनूपगढ़ पहुंची BSF की रिले बैटन रेस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. भारत-पाक 1971 युद्ध की स्वर्ण जयंती के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राजस्थान फ्रंटियर की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बीती आधी रात बीकानेर के खाजूवाला स्थित कोवरी सीमा चौकी से शुरू हुई बीएसएफ जवानों की बैटन रिले रेस बॉर्डर के सहारे-सहारे 180 किलोमीटर दूरी तय करते हुए सोमवार सुबह श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ पहुंची। बीएसएफ ने 900 से अधिक अधिकारी व जवानों ने रिले रेस को 11 घण्टे में पूरा किया।
रिले रेस का स्वागत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक आयुष मनि तिवारी ने किया। बैटन रिले रेस के दौरान बीएसएफ जवान ने रेतीले धौरे और उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के सहारे दौड़े। अनूपगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने 1971 के युद्ध में बीएसएफ की ओर से मुख्य भूमिका निभाने वाले जोधपुर के शेरगढ़ निवासी भैरोंसिह का सम्मान किया। जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर में भैरोंसिह का किरदार सुनील शेट्टी ने अदा किया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि युद्ध को 50 वर्ष बीत जाने के बाद भी शत्रु में इतना भय है कि वह आंख उठाकर नहीं देख सकता। जवानों ने युद्ध में साहस व शौर्य का प्रदर्शन किया और देश की कठिन परिस्थितियों में सेवा की। शेखावत ने 1971 के सीमा सुरक्षा बल के युद्ध वीरों को स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आईजी तिवारी ने शेखावत को बीएसएफ महानिदेशक और समस्त बीएसएफ की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, डीआईजी मदन सिंह राठौड़ और डीआईजी मधुकर भी शामिल हुए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oOqDYp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment