जोधपुर।
पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र पर भारतीय कृृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की अनुसूचित जाति-उपयोजना व प्रमुख अन्वेषक, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशिक्षण व अनुसन्धान केन्द्र राजुवास बीकानेर की ओर से दो दिवसीय वैज्ञानिक पशुपालन व प्रबन्धन विषय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। केन्द्र प्रभारी डॉ. टीकम गोयल ने वैज्ञानिक बकरी पालन व प्रबंधन की जानकारी दी व राज्य सरकार की ओर से वर्तमान में चलाई जा रही पशु कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। डॉ अमितकुमार चोटिया ने बकरियों में संतुलित आहार व्यवस्था व संतुलित आहार तैयार करने की विधि के बारे में बताया। डॉ. महेन्द्रपाल पूनिया ने पशुओं में प्रजनन के वैज्ञानिक तरीके की जानकारी दी।
सामाजिक कार्यकर्ता जसवन्तसिंह सोलंकी ने केन्द्र की ओर से बताई जाने वाली तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में पशुपालकों को प्रशिक्षण मार्गदर्शिका व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में 23 महिलाओं सहित 34 पशुपालकों ने भाग लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I45NVl
0 comments:
Post a Comment