जोधपुर।
जोधपुर रेल मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) की ओर से रेलवे से नए ग्राहकों को जोडऩे और माल लदान के नए क्षेत्रों में कदम रखने का प्रयास रंग लाने लगा है। जोधपुर रेल मंडल के तीन नए स्टेशनों से पहली बार माल लदान शुरू हुआ है। मंडल के गोटन स्टेशन से चंदसारी स्टेशन के लिए एक रेक विविध सामग्री, खजवाना स्टेशन से एक रेक लाइमस्टोन का लाखेरी स्टेशन के लिए व बेंटोनाइट का एक रेक बनियासाडाधोरा से बराजाम्दा झारखंड लदान किया गया है। इससे मंडल को नवम्बर माह में 124.38 लाख रुपए की आय हुई है।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय की अध्यक्षता में बीडीयू की ओर से रेलवे ग्राहकों तथा उपयोगकर्ता की कस्टमर मीट का आयोजन किया गया था। मीटिंग में उपयोगकर्ता उद्यमियों को रेलवे प्लान द्वारा दिए गए दृष्टि पत्र 2030 व रेलवे की विभिन्न नवीन योजनाओं के बारे में बताया गया था। मीटिंग के बाद से व्यवसायियों ने रेलों से माल लदान कर भेजने में रुचि दिखाई थी। डीआरएम पाण्डेय के अनुसार जोधपुर मंडल को शीघ्र ही अन्य रेलवे स्टेशनों से भी नए माल लदान के शुरू होने की आशा है। इस संबंध में फ्रेट ऑपरेटर्स व रेल मंडल के बीच वार्ता की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38T7HDb
0 comments:
Post a Comment