RAILWAY-पशुओं को रेल पटरियों पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाएगा रेलवे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
रेलवे पशुओं को रेल पटरियों पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाएगा। जोधपुर रेल मण्डल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय ने पहल करते हुए पश्चिमी राजस्थान के पशुधन को रेल पटरियों पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए पशुधन बचाओ अभियान की रुपरेखा बनाई है। रेल पटरियों पर ट्रेनों से टकराकर मर जाने या घायल होने वाले निरीह पालतु और गैर पालतु पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए एक अभियान चलाने की आवश्यकता बताई है।
पशुपालकों, पर्यावरणप्रेमियों की ली जाएगी सहायता
रेलवे इस अभियान में पशुपालकों, पर्यावरण प्रेमी और पशु सहायतार्थ केन्द्र चलाने वाली संस्थाओं और सरकारी अधिकारियों की सहायता लेगा। सभी संबंधितों से पशुधन की रक्षा करने, उन्हें ट्रेन से टकराने से बचाने व रेल पटरियों से दूर रखने के लिए किए जाने वाले उपायों पर मंथन करेगा। मण्ड़ल के कर्मचारी पशुधन की सहायतार्थ आगे आने वाले सभी संबंधित व्यक्तियों व स्वयंसेवी संस्थाओं से चर्चा करेगा। इस संबंध में रेलवे की हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9001198192 पर विचार व सुझाव के लिए संपर्क कर सकते है। सभी विचारों में से चयनित उपयुक्त प्रस्तावों व सुझावों पर कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/350j0HC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment