त्योहारी सीजन में रोडवेज पर बरसी खुशियां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. दीपावली का त्योहार रोडवेज के जोधपुर डिपो के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। त्योहार पर रोडवेज बसों में यात्री भार 82 प्रतिशत से बढ़कर 90-95 प्रतिशत तक पहुंच गया। अच्छी आय से उत्साहित डिपो प्रबंधक बढ़े हुए यात्री भार को शादियों की सीजन में भी बनाए रखने के प्रयास में हैं।

लॉकडाउन में रोडवेज बसों के चक्के जाम होने एवं बाद में कम संख्या में बसें शुरू करने के बाद भी कोरोना के डर के चलते यात्री भार कम मिलने से रोडवेज की हालत खस्ता हो रही थी। ऐसे में कुछ रूटों पर घाटे में चल रही बसों का संचालन तक बंद करना पड़ा। दीपावली पर लोगों का आना-जाना बढ़ा तो जोधपुर डिपो का का यात्री भार भी बढ़ गया। इसे अब शादियों की सीजन में भी बरकरार रखने की कवायद की जा रही है।

प्रतिदिन की आय करीब दस लाख
जोधपुर डिपो वर्तमान में 70 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित कर रहा है। जिससे उसे करीब दस लाख रुपए की आय हो रही है। दीपावली से पहले डिपो को प्रतिदिन करीब साढ़े सात लाख रुपए की यात्र हो रही थी।

दीपावली पर बढ़ा यात्री भार
दीपावली त्योहार पर लोगों की रोडवेज बसों से आने-जाने की संख्या बढऩे से डिपो का यात्री भार बढक़र 90-95 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो अभी भी जारी है। शादियों की सीजन में भी इस यात्री भार को बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं।
- बी.आर. बेड़ा, मुख्य प्रबंधक, जोधपुर डिपो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nAW8EI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment