उपमहापौर चुनाव: उत्तर में अनुभवी करीम, दक्षिण में लड्ढा को कमान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नगर निगम उत्तर व दक्षिण में उप महापौर भी उसी पार्टी का बना है जिसकी महापौर हैं। यानि कांग्रेस और भाजपा ने दो बोर्ड पर अलग-अलग पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। उत्तर में यहां चौथी बार चुन कर आए अब्दुल करीम जॉनी निर्विरोध चुने गए तो वहीं दक्षिण में भाजपा के किशनलाल लड्ढा को कमान मिली है। लड्ढा पहली बार जीते हैं।

---------------

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज और करीम हो गए निर्विरोध

जोधपुर. लगातार चौथी बार पार्षद जीतकर आए कांग्रेस के अब्दुल करीम ( जोनी) ने उत्तर निगम के उपमहापौर की कमान संभाल ली। इससे पहले भाजपा संगठन के फ्लोर मैनेजटमेंट की विफलता साफ झलकी। जब भाजपा प्रत्याशी सुरेश जोशी का नामांकन प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं होने से खारिज हो गया।
सुरेश जोशी के फार्म पर सुबह 11 बजे तक प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण उनका फार्म अधूरा मान खारिज कर दिया गया। प्रस्तावक बनकर धनराज मकवाना 11 बजे बाद आए। इस पर अब्दुल करीम को निर्विरोध उप महापौर निर्वाचित कर दिया गया। भाजपा में अंतिम समय पर प्रत्याशी व प्रस्तावक को भेजना और दक्षिण की तर्ज पर किसी भी वरिष्ठ नेता का साथ न होना और उत्तर प्रभारी प्रसन्नचंद मेहता भी नदारद होना इस लापरवाही का कारण बना। करीम के कार्यभार संभालते समय महापौर कुंती देवड़ा, शहर विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस संगठन से लियाकत अली रंगरेज सहित अन्य मौजूद थे।

प्रस्तावक को जानबूझकर रोका गया: जोशी

निगम उत्तर के भाजपा से उपमहापौर उम्मीदवार सुरेश जोशी ने आरोप लगाया कि उनके प्रस्तावक को जानबूझकर रोका गया था। सरकार की मंशा नहीं थी कि चुनाव हो। प्रस्तावक को पुलिस ने घूमकर आने को कहा। इस कारण प्रस्तावक 3 से 5 मिनट विलंब हो गया।

मुस्लिम दावेदारों में करीम को तवज्जो

महापौर के चेहरे के लिए माली समाज की कुंती परिहार का नाम फाइनल होने के बाद ही तय हो गया था कि उपमहापौर मुस्लिम समाज से होगा। अब्दुल करीम लगातार चार बार पार्षद जीते हैं। काम का अच्छा खासा अनुभव है। जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी के करीबी हैं।
प्रस्तावक के हस्ताक्षर के अभाव में खारिज हुआ नामांकन

फार्म में प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं थे। इस कारण फार्म मान्य नहीं हुआ। इसके बाद उम्मीदवार एक ही शेष रहा। फिर निर्विरोध अब्दुल करीम को उपमहापौर निर्वाचित किया गया।
- मदनलाल नेहरा, रिर्टनिंग अधिकारी, जोधपुर नगर निगम उत्तर

::::::::::::::::::::::::::::::::::
दक्षिण : अब कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग, भाजपा को दो वोट ज्यादा मिले

जोधपुर. महापौर चुनाव में एक वोट का नुकसान उठाकर क्रॉस वोटिंग झेल चुकी भाजपा ने उपमहापौर चुनाव में कसर पूरी कर ली। भाजपा के किशनलाल लड्ढा को 80 में से 48 वोट मिले जबकि कांग्रेस के गणपतसिंह चौहान को 32 वोट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस खेमे के दो वोट भाजपा को मिले हैं।
महापौर चुनाव में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 35 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के 43 विजयी पार्षद और 3 निर्दलीयों का समर्थन है। ऐसे में महापौर चुनाव में एक वोट का नुकसान हुआ था। जबकि उपमहापौर में 48 वोट भाजपा ने लिए। ऐसे में स्पष्ट है कि भाजपा के पूरे कोरम ने तो वोट किया ही, कांग्रेस खेमे के दो पार्षद भी साथ आए। लड्ढा की जीत के बाद उनके समर्थकों ने स्वागत किया।

वाहन जमा हुए, पुलिस ने रोका
निगम कार्यालय के बाहर भाजपा पार्षदों के काफी संख्या में वाहन और समर्थक जमा हो गए। अंदेशा था कि विजयी रैली निकाली जाएगी। लेकिन पुलिस ने समय रहते वाहनों को रवाना कर दिया।

आयुक्त ने की मुलाकात
महापौर और उप महापौर निर्वाचन के बाद आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने दोनों से मुलाकात की। शहर विकास में मिलकर काम करने पर बात हुई।

दक्षिण पर जोर, उत्तर में कमजोर
भाजपा संगठन और तमाम बड़े नेता दक्षिण पर ही जोर आजमाइश करते दिखे। उत्तर को शुरू से ही कमजोर मान लिया था। उत्तर में निर्विरोध निर्वाचन के बाद कई भाजपा उत्तर के कई पार्षद भी दक्षिण की जीत का जश्न मनाने पहुंच गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2K2l0ah
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment