जोधपुर.
मण्डोर थाना पुलिस ने बस में तोड़-फोड़ कर मालिक से मारपीट व जान से मारने की धमकियां देने के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि गत 20 जून को भदवासिया पुल के नीचे बस स्टैण्ड से एक बस पीलवा जा रही थी। किशोरबाग के पास कुछ युवकों ने बस रुकवाई थी और मालिक बलवीरसिंह से मारपीट की थी। साथ ही बस में तोड़-फोड़ भी की गई थी। बस मालिक की जेब से 35 सौ रुपए भी छीन लिए गए थे। बाद में आरोपी बस मालिक को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर विक्रमसिंह, मोहित, कृष्णा तिवारी, राकेश चौहान व रामदेव को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी भेड़ निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रेमसिंह भाटी फरार था। पांच महीने से फरार भेड़ निवासी प्रेमसिंह (30) पुत्र खुमानसिंह भाटी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और जानलेवा हमले सहित अनेक मामले दर्ज हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kMQhKE
0 comments:
Post a Comment