गलत पते पर ऑनलाइन सामान मंगाते, नकली सामान डाल लौटा देते

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बासनी थाना पुलिस ने ऑनलाइन सामान मंगाने व नकली सामान डालकर लौटाकर ११.१४ लाख रुपए की चपत लगाने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी डिलीवरी बॉय किसी अन्य के आधार कार्ड में एडिटिंग कर फर्जी-नाम पते से नौकरी कर रहा था।

थानाधिकारी दिलीप खदाव के अनुसार इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से दर्ज ठगी के मामले में जालोर जिले में सरवाना थानान्तर्गत बिछावाड़ी निवासी दिनेश कुमार (१९) पुत्र जालाराम बिश्नोई, बिछावाड़ी जंभे वरपुरा निवासी विक्रम (२०) पुत्र भंवरलाल बिश्नोई और सांचौर थानान्तर्गत हरियाली निवासी दौलाराम (२४) पुत्र भूराराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में दिनेश बिश्नोई ने कमलेश पुत्र भगवानाराम का आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किया था और उसमें एडिटिंग कर खुद की फोटो लगा दी थी। फिर उसके आधार पर इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने लग गया था।

अन्य आरोपी विक्रम व दौलाराम गलत नाम व पते से फ्लिपकार्ट व अन्य कम्पनियों से ऑनलाइन सामान मंगाते थे। जिसे प्राप्त कर दो-तीन दिन तक अपने पास रख लेते थे। फिर उस सामान से मिलता जुलता नकली सामान मंगाकर उसे पार्सल में डालकर मशीन से पैक कर देते थे। इस पार्सल को गलत नाम व पता बताकर कम्पनी को लौटा देते थे। इस प्रकार आरोपियों ने १६० पार्सल में गड़बड़ी कर कम्पनी को ११.१४ लाख रुपए की चपत लगाई थी।

सांचौर में डिलीवरी बॉय का काम कर चुके हैं आरोपी
पुलिस का कहना है कि आरोपी जाला जिले के सांचौर में ऑनलाइन आने वाले पार्सल की डिलीवरी का कार्य कर चुके हैं। संभवत: इस दौरान भी उन्होंने गड़बडि़यां की थी। फिर वे जोधपुर आकर पार्सल में हेराफेरी करने लग गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38nLXiy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment