एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑनलाइन फैकल्टी डवलमेंट प्रोग्राम शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) से सम्बद्ध एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज (MBM Engineering college) के यांत्रिक विभाग में 3डी प्रिंटिंग विषय पर आधारित एआईसीटीई (AICTE) प्रायोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ।
कार्यक्रम संयोजक यांत्रिक विभाग के डॉ कैलाश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में वैबेक्स के माध्यम से 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिसमें तकनीकी शिक्षा से जुड़े शिक्षक, शोधकर्ता, वैज्ञानिक एवं विभिन्न उद्योगों से जुड़े अभियंता और तकनीशियन शामिल है।
उद्घाटन सत्र को कॉलेज के डीन प्रोफेसर डॉ रजत भागवत ने संबोधित किया। उन्होंने कोरोना महामारी से उत्पन्न वर्तमान विषम परिस्थितियों में नवाचारों का उपयोग कर शिक्षा, तकनीक और अनुसंधान में आगे बढऩे का आह्वान किया।
यांत्रिक विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ दिनेश श्रृंगी ने कहा कि विभाग में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के द्वारा शिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य वक्ता आइआइटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ पी एम पांडे ने 3डी प्रिंटिंग की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। दूसरे सत्र में एमएनआईटी जयपुर मैकेनिकल विभाग के प्रोफेसर डॉ हरलाल सिंह माली ने चिकित्सा के क्षेत्र में 3डी प्रिंटिंग के बढ़ते उपयोग के बारे में बताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36gaZxC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment