देचू. आए दिन वन्यजीव की घटित हो रही घटनाओं के खिलाफ शिकारियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत वन विभाग टीम जोधपुर ने मांसतीनगर चामू में कार्रवाई करते हुए अवैध बंदूक के साथ एक आरोपी को पकड़ा। वन्यजीव वन विभाग जोधपुर के उड़तदस्ता प्रभारी एवं सहायक वनपाल पुखराज सैन ने बताया कि विभाग के पास लम्बे समय से वन्यजीव पक्षियों व पशुओं को मारने की शिकायतें आ रही थी। इस पर वन्यजीव वन विभाग टीम ने शुक्रवार दोपहर को मांसतीनगर चामू में नहर के पास डेरा डाले बैठे कुरड़ी जिला पाली थाना रास निवासी चुतराराम बावरी के डेरे पर दबिश दी तो डेरे में अवैध टोपीदार बंदूक मिली पुछताछ करने पर कोई कागजात नहीं मिले। इसकी पकड़ कर देचू थाने में लाया। वनविभाग के सहायक वनपाल ने आर्म एक्ट का मामला दर्ज करवाया। इस दौरान राजूसिंह, बंशीलाल, भगवानदास अशोक चौधरी वनपाल, चालक भवरसिंह मौजूद थे।
फोटो 137.. अज्ञात कारणों से आग से ढाणी खाक
देणोक () क्षेत्र के जैसलां ग्राम पंचायत के विश्रोइयों की ढाणियों में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में गरीब का आशियाना उजड़ जाने से एक परिवार बेघरहो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी सोहनलाल मौके पर पहुंचे ओर पीडि़त परिवार के मुख्या रामकिशन पुत्र महीपाल सिंह विश्रोई से नुकसान का आकलन किया। इस दौरान पीडि़त विश्नोई ने बताया कि आग लगी उस समय परिवार के सभी सदस्य खेत में खेती के कार्य में जुटे थे। आग से रोकड़ी, खाने-पीने की सामग्री व अनाज पूरी जलकर नष्ट हो गई। निस.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l5akFk
0 comments:
Post a Comment