डम्पर व कार की टक्कर में कार चालक की मृत्यु
- पत्नी सहित दो घायल
जोधपुर.
डांगियावास थानान्तर्गत दांतीवाड़ा के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए डम्पर व कार की टक्कर में कार चालक की मृत्यु और उसकी पत्नी सहित दो जने घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार महामंदिर थानान्तर्गत हेमसिंह का कटला निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र भवानीसिंह राठौड़ अपनी पत्नी रिंकु कंवर व लाल मैदान निवासी मित्र बाबूलाल देवासी के साथ कार में डांगियावास की तरफ जा रहे थे। दांतीवाड़ा के पास सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए डम्पर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गए। हादसे का पता लगने पर रिश्ते में भाई टिकमसिंह व सुरेन्द्र मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर आए, जहां महेन्द्रसिंह की मृत्यु हो गई। जबकि अन्य दोनों को इलाज चल रहा है। टिकमसिंह की तरफ से डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pZqToS
0 comments:
Post a Comment