आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी पति गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने मदेरणा कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु के मामले में गुरुवार को पति को गिरफ्तार किया। उसे आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का दोषी माना गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि प्रकरण में मदेरणा कॉलोनी में लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड निवासी राजेन्द्र पंवार पुत्र मोहनलाल सेन को पत्नी सुमन को तंग व प्रताडि़त कर आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों के संबंध में जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि गत चार नवम्बर को कॉलोनी में लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड निवासी सुमन पत्नी राजेन्द्र पंवार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। गोटन निवासी मृतका के भाई रामकिशोर ने पांच नवम्बर को महिला के ससुराल पक्ष पर तंग व परेशान कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि पति ने पत्नी सुमन को तंग व मानसिक प्रताडि़त किया था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fAIlLR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment