कार की चपेट से पिता-पुत्र की मृत्यु, दो घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
लूनी थानान्तर्गत धुंधाड़ा से फींच रोड पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही कार की चपेट से एक अन्य कार में सवार पिता व पुत्र की मृत्यु व दो भतीजे घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार पाली में रोहट थानान्तर्गत दुदली निवासी खींयाराम (70) पुत्र रामूराम बिश्नोई, अपने पुत्र बाबूलाल (48) और भतीजे लादूराम (45) व पवन (18) के साथ कार में सवार होकर रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। बाबूलाल कार चला रहा था। इस बीच, कार भाचरना में धुंधाड़ा से फींच रोड पर आई और सड़क क्रॉस करने लगी। तभी तेज रफ्तार व लापरवाही से एक अन्य कार आई और बाबूलाल की कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर मारने वाली कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक कार पलट गई और उसमें सवार चारों व्यक्ति फंसकर गंभीर घायल हो गए। आस-पास के ग्रामीणों ने मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला और फिर मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने खींयाराम व पुत्र उनके पुत्र बाबूलाल की मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपे। मृतक खींयाराम के एक अन्य पुत्र जोराराम की तरफ से कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IVpuPM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment