बालेसर. उपखंड क्षेत्र के बस्तवा गांव में विद्युत निगम की लापरवाही से 11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूट कर घरेलू विद्युत लाइन पर गिरने से अचानक हाई वोल्टेज आने से 20 घरों में घरेलू उपकरण जल गए हैं।
ग्रामीण भंवर सिंह ने बताया कि रविवार को प्रात 11 बजे बस्तवा गांव में विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही से अचानक 11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूट कर घरेलू लाइन पर गिरने से अचानक हाई वोल्टेज आ गया । अचानक हाई वोल्टेज आने से करीब 20 -25 घरों में आटा चक्की मशीन, विद्युत मीटर , सर्विस केबल , मोबाइल चार्जर सहित कई घरेलू उपकरण जलकर राख हो गए हैं। हाई वोल्टेज आने से घरेलू उपकरण जलने से ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं आया, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि बस्तवा गांव में यह लगातार चौथी घटना है हाई वोल्टेज आ रहा है। जबकि निगम के अधिकारी व कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। निप्र
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eg8TRH
0 comments:
Post a Comment