जोधपुर शहर के भाटी सर्किल से गुजरेंगे तो अब दिखेंगे खजूर के पेड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा व प्राधिकरण आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार जोधपुर शहर के विभिन्न पार्कों, चौराहों, फुटपाथों, डिवाइडरों इत्यादि के पुनरुत्थान एवं सौंदर्यीकरण का कार्य निदेशक अभियांत्रिकी लादूराम विश्नोई की टीम ने शुरू किया।
इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त पूर्व अनिल कुमार पूनिया के निर्देशन में अधिशासी अभियंता योगेश माथुर एवं कनिष्ठ अभियंता लवजीत भाटी द्वारा भाटी चौराहा पर क्रेन की सहायता से 10 से 12 फुट बड़े 5 खजूर के विकसित पेड़ों का रोपण करवाया गया। वृक्षारोपण एवं 400 से अधिक विभिन्न पौधरोपण के बाद भाटी चौराहे का सौंदर्य निखर कर आ गया। प्राधिकरण द्वारा उक्त चौराहें का जीर्णोद्धार करते हुए सौंदर्यकरण का कार्य भी किया जा रहा है।
पाल रोड़, पाली रोड़ सहित सभी मुख्य सडक़ों की मरम्मत, चौड़ाईकरण एवं सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा सभी मुख्य मार्गों के डिवाइडरों, चौराहों व पार्क को पौधरोपण कर सुनियोजित रूप से विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में भाटी चौराहा का पुनरुत्थान कर सौंदर्यकरण किए जाने पर चौराहे का स्वरूप निखर आया है।
अधिशाषी अभियंता योगेश माथुर ने बताया कि चौराहे के चारों और जालियां टूटी हुई थी जिनके स्थान पर नई जालियां लगाई गई जिस पर प्राधिकरण द्वारा 45 हजार की राशि व्यय की गई7 माथुर ने बताया कि चौराहे के चारों और फुटपाथ को रिपेयर कर रंग- रोगन का कार्य भी करवाया गया भाटी चौराहे के अंदर बिखरे कचरे की साफ-सफाई करवाते हुए अंदर लगे पेड़ों की ट्रिमिंग भी करवाई गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lSH1pW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment