पशु आहार से भरा ट्रेलर पलटा, घोड़ा ले भागा चालक
- राइकाबाग ओवरब्रिज पर देर रात हादसा
जोधपुर.
राइकाबाग ओवरब्रिज पर गोलाई में होटल के सामने शनिवार देर रात पशु आहार से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर को छोड़ चालक घोड़ा (केबिन) लेकर भाग गया। हादसे में किसी के चोट नहीं आई।
पुलिस के अनुसार पशु आहार से भरा एक ट्रेलर देर रात पावटा चौराहे से राइकाबाग ओवरब्रिज होकर निकल रहा था। पुल पर एक होटल के सामने गोलाई में तेज रफ्तार ट्रेलर का हुक निकलने से केबिन वाला हिस्सा अलग हो गया और ट्रेलर पलट गया। चालक घोड़े (केबिन) को भगा ले गया।
ट्रेलर में भरे पशु आहार के कट्टे सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि देर रात व कफ्र्यू की वजह से पुल पर कोई आवागमन नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को सीधा करने का प्रयास शुरू करवाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37gNPrh
0 comments:
Post a Comment