निगम उत्तर की आय बढ़ाने के लिए विज्ञापन कैप्सूल बनाकर नीलामी हो - महापौर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार ने रविवार को नगर निगम के राजस्व व डेवलपमेंट कार्य को लेकर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान महापौर कुंती देवड़ा ने निगम की आय बढ़ाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। परिहार ने कहा कि निगम की आय बढ़ाने को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए। शहर में वर्तमान में लगे यूनीपोल की नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण अलग-अलग सूची तैयार की जाए।
मेट्रो सिटी के तर्ज पर विज्ञापन कैप्सूल बनाकर उन्हें भी नीलाम किया जाए। उन्होंने इसके लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में लैंड बैंक को लेकर भी चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों को चिन्हित कर उसकी रिपोर्ट तैयार की जाए और उनके लिए कार्य योजना बनाकर निगम की आय बढ़ाने का प्रयास करें। बैठक में शहर में नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, आयुक्त रोहिताश्व तोमर, उपायुक्त अयूब खान, उपायुक्त आकांक्षा बेरवा, राजस्व अधिकारी स्वरूप सिंह सिसोदिया, मुख्य अभियंता संपत मेघवाल, एक्सईएन संदीप माथुर, संजय माथुर, सुरेश जैन, राजेश बोड़ा, पार्षद मयंक देवड़ा सहित अन्य मौजूद थे।
घंटाघर का हेरिटेज रूप हो संरक्षित
घंटाघर के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने पर मंथन हुआ। ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने, एलिवेशन को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही दूरदराज से आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों को घंटाघर में लगी क्लॉक टावर को देखने के लिए टिकट व्यवस्था लागू करने के भी निर्देश दिए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nSvGa5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment