शराब की दुकान में तोडफ़ोड़ का आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़ (जोधपुर). उपखण्ड क्षेत्र के अरटिया कलां गांव में गत दिनों रात्रि समय में मुफ्त में शराब मांगने एवं इसके लिए सैल्समेन द्वारा मना करने पर कैम्पर गाड़ी से टक्कर मारकर दुकान में तोडफ़ोड़ व नुकसान पहुंचाने तथा सैल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में भोपालगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया और मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस के अनसुसार गत 9 जून व 16 अक्टूबर को रात्रि में अरटिया निवासी सुनील पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई एवं उसके साथी सुभाष, रामदीन, जवरीलाल व गिरधारी आदि लोग कैम्पर गाड़ी लेकर गांव में स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे और रात के समय दुकान खोलकर मुफ्त में शराब देने को लेकर धमकाने व गाली-गलौच करने लगे। लेकिन सैल्समेन द्वारा मुफ्त में शराब देने से मना करने पर आरोपियों ने कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर दुकान में तोडफ़ोड़ की और काफी नुकसान पहुंचाते हुए सैल्समेन के साथ भी मारपीट की। इसको लेकर शराब दुकान के सेल्समैन ने स्थानीय पुलिस थाने में इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

इस मामले में एक आरोपी सुनील पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई के सोमवार को अपने गांव अरटिया आने की सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक ज्ञानपाल के साथ कांस्टेबल सुरेश, सुनील व बस्तीराम ने अरटिया गांव में दबिश दी। लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी खेतों में भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने पीछा करके आरोपी अरटिया निवासी सुनील पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इस वारदात में काम ली गई कैंपर गाड़ी को पुलिस पहले ही बरामद कर अपने कब्जे में ले चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f62pW9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment