जोधपुर.
राजस्थान प्रदेश भाजपा की ओर से प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए काला चिट्ठा आमजन के समक्ष जारी किया है। शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि दो वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने झुठे वादों के अलावा कुछ काम नहीं किया है। जिसके क्रम में आमजन को जागरूक करने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्र में मण्डलवार कांग्रेस सरकार का काला चिट्टा घर-घर पहुंचाने का अभियान चलाएगी।
जोशी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के सीमांकन में की गई धांधली से जनता अभी उभर भी नहीं पायी है कि कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की प्रथम इकाई ग्राम पंचायत को तमाशा बना रखा है। केन्द्र सरकार के द्वारा वर्ष 2022 तक प्रत्येक व्यक्ति के सर पर अपनी छत हो, जो कल्याणकारी योजना प्रारंभ की गई है। उस योजना में अपने हिस्से के लगभग 1400 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार ने नहीं दिए हैं। जोशी ने राज्य सरकार पर ऊर्दू भाषा के साथ सोतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुऐ कहा कि राज्य सरकार के द्वारा ऊर्दू अध्यापकों की नियुक्ति नहीं करने का आरोप भी लगाया।
कर्मचारियों की वेतन कटौती करना (मार्च माह में 16 दिन का वेतन रोकना, माह जुलाई, 2019 एवं जनवरी एवं जुलाई 2020 की महंगाई भत्ते की तीन किश्त जारी नहीं की गई, उपार्जित अवकाश समर्पित की राशि भी नहीं दी जा रही) इससे कर्मचारियों में रोष है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UMkuiJ
0 comments:
Post a Comment