खुशियों के पंच पर्व का आगाज आज से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शांती-समृद्धि व आरोग्य व अंधेरे पर उजाले की जीत के पंचपर्व का शुभारंभ शुक्रवार को धनतेरस से हो जाएगा। धनतेरस पर प्रदोषकाल में भगवान धनवन्तरि व कुबेर पूजन के साथ यम दीपदान करने से आरोग्य व लंबी आयु प्राप्ति का शास्त्रोक्त विधान है। सूर्यनगरवासियों ने गुरुवार को पंच पर्व धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवद्र्धन पूजन, भाई दूज के लिए जमकर खरीदारी की। पंच पर्व के दौरान घर आंगन में पूजन दीपमालिकाएं सजाने की तैयारियों में जुटी रही। प्रमुख ज्योतिषियों के अनुसार पंच पर्व के दौरान प्रदोष समय (सायंकाल) में ही दीपदान होता है अत: तिथियों का मान घटने का पर्व पर कोई असर नहीं होगा। पं. मोहनलाल गर्ग ने बताया कि धनत्रयोदशी शुक्रवार 13 नवम्बर व रूप चतुर्दशी 14 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ दोपहर12.30 बजे तक मनाई जाएगी। वाराहमिहिर ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के ज्योर्तिर्विद महेश मत्तड़ ने बताया कि शुक्रवार को प्रदोष वेला में शाम 5.45 स रात्रि 8.24 बजे तक कुबेर पूजन करना श्रेष्ठ है।

यूं मनाएंगे पंचपर्व
धन त्रयोदशी-13 नवम्बर

रूप चतुर्दशी-दीपावली-14 नवम्बर
गोवद्र्धन पूजन-15 नवम्बर

भैया दूज-16 नवम्बर

धनतेरस को खरीदारी व पूजन के मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.20 से 6.59 तक

लाभ अमृत वेला 8.20 से 11.02 तक
अभिजित दोपहर 12.02 से 12.45 तक

शुभ दोपहर 12.23 से 1.44 तक
गोधूलि वेला शाम 5.30 से 6.30 तक

-----------

रूप चतुर्दशी को खरीदारी के मुहूर्त
सुबह 8.20 से 9.41 तक शुभ

दोपहर 12.02 से 12.45 तक
मध्यान्ह 1.44 से 4.26 तक

घरों में बजट के अनुसार खरीदारी की योजना

शनि-रवि पुष्य के बाद अब शुक्रवार को धनतेरस के दिन परम्परागत खरीदारी से एक बार फिर सूर्यनगरी के बाजारों में जमकर धनवर्षा की उम्मीद है। विशेष तौर पर से आभूषण, जमीन, फ्लैट, इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट, मोबाइल, रेडीमेड वस्त्र, घर के साज सजावट से जुड़ी सामग्री, फर्नीचर, ड्राइफ्रूट, साडिय़ां, वाहन आदि वस्तुओं के नवीनतम प्रॉडक्ट खरीदने के प्रति लोगों में उत्साह है। धनतेरस के दिन परम्परागत रूप से खरीदी जाने वाली कीमती धातुओं के भावों में बढ़ोतरी के बावजूद क्रेज बरकरार है। धनतेरस को बर्तनों के अलावा माइक्रोवेव ओवेन, कम्प्यूटर, मोबाइल, नॉनस्टिक रसोई की वस्तुएं, एलईडी, एलसीडी, प्रोपर्टी, फ्लेट, वाहन, साज-सजावट, फर्नीचर आदि के नवीन उत्पादों की शृंखला खरीदने के लिए घरों में बजट के अनुसार विशेष योजनाएं बनाई गई है।

पंच पर्व में खरीदारी उत्तम
धन तेरस का दिन बहीखाते, ज्वैलरी, रियल स्टेट, इलेक्ट्रोनिक्स ऑटो सेक्टर, रेडीमेड गारमेंट, चांदी के बर्तन तथा पूजा के लिए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया गया है। सूर्यनगरी के प्रमुख ज्योतिषियों ने भी धनतेरस से आगामी सभी पंच पर्व के दिनों में खरीदारी को उत्तम बताया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nlkmCK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment