शहरी सरकार में सत्ता पर कब्जे की जुगाड़ का समीकरण!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर). मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दूसरे घर की नगरपालिका की सत्ता पर कब्जा जमाने को लेकर पार्टियों के पर्यवेक्षक नब्ज टटोलने लगे हैं। शहरी सरकार के चुनाव कांग्रेस-भाजपा दोनों के लिए मूूंछ की लड़ाई से कम नही है। वहीं प्रशासन और पुलिस भी चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर सक्रिय हो गई है।


सूत्रों के अनुसार पीपाड़सिटी पालिका में गत चुनाव में भाजपा का कब्जा रहा। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की ओर से बजट घोषणा में शहर को जिला स्तर के मिले तोहफों के बाद कांग्रेस को भी सत्ता की उम्मीद जगी है।

गत चुनाव में पच्चीस वार्डो का नए सिरे से परिसीमन कर वार्डों की संख्या पैंतीस कर देने से राजनीतिक दलों को नए समीकरण साधने के साथ जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में फूंक फूंक कर कदम रखना पड़ रहा है। वहीं सोशल मीडिया में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दावेदारों की सक्रियता भी राजनीतिक दलों के लिए सिरदर्द बनती दिख रही है। टिकट नहीं मिलने से नाराज ऐसे लोगों की बगावत चिंता का विषय बनी हुई है।

पालिकाध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण शहरी राजनीति के दिग्गज अपनी पत्नियों को जिताने के लिए सुरक्षित ठिकाणे के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिनरात एक किए हुए हैं।

पर्यवेक्षक हुए सक्रिय
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर नियुक्त पर्यवेक्षक शिवकरण सैनी ने शुक्रवार को डाक बंगले में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमराराम भाटी, इस्माइल खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष बाबूलाल टाक सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वार्ड पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का अवलोकन कर जिताऊ दावेदारों की समीक्षा की। इसके साथ भाजपा के संभावित दावेदारों को देखते हुए भी आपातकालीन निर्णयों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

दूसरी तरफ भाजपा के पर्यवेक्षक कमलेश दवे,जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई शनिवार को नगर मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा करने आएंगे। इस बैठक को सफल बनाने के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छवाह, नगर अध्यक्ष रामकिशोर भूतड़ा और आइटी सेल के जिला संयोजक धनराज सोलंकी शुक्रवार को सक्रिय रहे।


एएसपी ने की समीक्षा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील पंवार भी शुक्रवार को पीपाड़सिटी पहुंचे। उन्होंने थाना अधिकारी बाबूलाल राणा के साथ बैठक कर पालिका चुनाव में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए चुनाव में अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और उन्हें पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में हथियार जमा करने के साथ ही अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबन्धों को पुख्ता करने पर बल दिया। पंवार ने पालिका चुनावों में 'नो मास्क नो एंट्री' की सख्ती से पालना और संभावित तस्करी को देखते हुए रात्रिकालीन नाकाबंदी का निर्देश दिया।



मतदान केंद्रों का अवलोकन
पालिका चुनाव रिटर्निंग अधिकारी शैतानसिंह राजपुरोहित ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में अलग अलग वार्डो में बने मतदान केंद्रों का अवलोकन करने के साथ कोरोना कहर को देखते हुए सोशल डिस्टेंस की पालना पर विशेष बल दिया। उन्होंने केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nJkWup
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment