केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने बाबा रामदेवजी की आरती कर खुशहाली की कामना की

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दूसरे दिन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री जोधपुर के सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने रामदेवरा पहुंचकर सुबह की आरती की और देश व प्रदेश में आमजन की खुशहाली व स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद पंचायती राज चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चौक व सांकड़ा और फिर भैंसडा में आम सभाओं को संबोधित किया। शेखावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनता परेशान हो चुकी है।
भाजपा मीडिया विभाग के अचलसिंह मेड़तिया ने बतााय कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर संसदीय क्षेत्र के जैसलमेर पोकरण दौरे पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन केन्द्रीय मंत्री शेखावत सुबह जल्दी रामदेवरा रूणिचा पहुंचे और बाबा रामदेव जी की सुबह की आरती के दर्शन कर देश व प्रदेश में आमजन की खुशहाली व स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधी पर धोक देकर दुआ मांगी की कि कोराना संकट में सभी का जीवन सुरक्षित रहे और हर व्यक्ति दीर्घ आयु प्राप्त करें। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री पंचायतीराज चुनाव में भाग्य आजमा रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद के पद के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी बैठकों में पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री का आज सुबह चौख व सांकड़ा और फिर भैंसडा में आयोजित चुनावी बैठकों में जोरदार धूमधड़ाके से स्वागत किया गया। उन्होने आयोजित आम सभाओं को संबोधित कर आमजन का उनके स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया और पंचायतीराज चुनावो में भाजपा का साथ देने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा के जैसलमेर जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सारदा, विधायक पब्बाराम विष्नोई पूर्व विधायक शैतान सिंह सहित अनेक भाजपा नेता उनके साथ रहे।
कांग्रेस के राज से परेशान हो चुकी है जनता
चुनावी सभाओं में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई की और कहा कि राज्य सरकार के मंत्री व नेता केवल आपसी खींचतान में व्यस्त है विकास के नाम पर केवल आमजन को गुमराह ही किया है सिर्फ़ खोखले वादे कर गत विधानसभा चुनाव में वोट बटोरने का काम किया है लेकिन अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के राज से अब उक्ता चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lSiq4A
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment