शादी में जा रहे थे, कार के आगे अचानक नील गाय आई, एक की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट (जोधपुर). के जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे पर जाटावास एवं दयाकोर चौराहा के बीच में मंगलवार रात में नील गाय को बचाने के प्रयास में तेज रफतार से चल रही कार पलट गई। जिससे कार में सवार एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा रात्रि में शव को लोहावट स्थित सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार पूनाराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल निवासी मोखेरी फलोदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि मंगलवार रात को करीब १० बजे दिनाराम पुत्र जेठाराम मेघवाल निवासी बारु अपनी कार से फलोदी से लोहावट में शादी में शामिल होने जा रहे थे। उस कार में उसका लड़का ईश्वरलाल (१७) भी सवार था। यह लोग रात में साढ़े दस बजे जाटावास एवं दयाकोर चौराहा के मोड पर पहुंचे। दिनाराम कार को तेज व लापरवाही से चलाते हुए मोड को पार कर रहा था। उस दौरान सड़क पर अचानक नील गाय आ गई। जिसकों बचाने के प्रयास में कार के एकाएक ब्रेक लगा दिए। जिससे कार पलटी खा गई। कार का चालक साइड़ का गेट खुल गया। जिससे दिनाराम उछल कर साइड़ में मिट्टी पर गिर गया। खलासी साइड़ में बैठे उसके लड़के ईश्वरलाल के सिर व शरीर पर गंभीर चोट आई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। वही परिजनों की सहमती पर बिना पोस्टमार्टम के शव उनकों सुपुर्द किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KFpfZz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment