जोधपुर. दीपावाली के पंच महापर्व के लिए खरीदारी का दौर शुरू हो चुका है। फेस्टिव सीजन के सावों की धूम को देखते हुए बाजारों में त्योहारी रौनक नजर आने लगी है। घरों में बजट के अनुसार विशेष योजनाएं और सूचियां तैयार होनी आरंभ हो गई है। शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन तक पुष्यनक्षत्र के विशेष संयोग को खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानते हुए लंबे अर्से के बाद बाजार में बूम की उम्मीद है। पंचपर्व से पूर्व खरीदारी के शुभ मुहूर्त होने से महिलाओं-बच्चों ने भी बजट अनुसार पसंदीदा चीजों की सूचियां बनानी आरंभ कर दी है।
व्यापारियों और खरीदारों में उत्साह
नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग 7 और 8 नवम्बर को लगातार दो दिन होने से खरीदारों व व्यापारियों में दोनों में ही उत्साह है। भूमि, भवन, वाहन, फ्लैट्स के अलावा व्यापारियों को विशेष तौर पर सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, रेडीमेड वस्त्र, घर के साज सजावट से जुड़ी सामग्री, फर्नीचर, ड्राइफ्रूट, साडिय़ां, माइक्रोवेव ओवेन, कम्प्यूटर, लेपटॉप, मोबाइल, नॉनस्टिक रसोई की वस्तुएं, एलईडी, प्रोपर्टी आदि वस्तुओं की जमकर बिक्री होने की उम्मीद है।
चिरस्थायी रूप से लाभकारी
पं. ओमदत्त शंकर के अनुसार को खरीदारी के लिए सर्वोत्तम माने जाने वाले पुष्यनक्षत्र में इस बार सर्वार्थसिद्धि व अमृतसिद्धि योग भी बना है। पुष्यनक्षत्र शनिवार सुबह 8.04 बजे से आरंभ होकर पूरे दिन और दूसरे दिन रविवार को सुबह 8.44 बजे तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी उत्तम, फलवद्र्धक व दीर्घकाल तक उपयोगी मानी गई है। इस दिन आरंभ किया हुआ कार्य चिरस्थायी रूप से लाभकारी होता है।
'मुहूर्त राजÓ के साथ शनिवार सोने में सुहागा जैसा
गर्गाचार्य पं. मोहनलाल गर्ग ने बताया कि मुहूर्त शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र को 'मुहूर्त राजÓ कहा गया है । मुहूर्त गणपति के अनुसार पुष्य नक्षत्र में विवाह के अलावा सभी कार्य सफल होते हैं । इस नक्षत्र का स्वामी शनि है और शनिवार के दिन पुष्य नक्षत्र का होना सोने में सुहागा जैसे हैं । शनि पुष्य 7 नवंबर को सुबह 8.04 बजे से प्रारंभ होकर 8 नवंबर को सुबह 8.44 तक रहेगा । इसमें विशेषकर मशीनरी, इलेक्ट्रिॉनिक, वाहन, पत्थर, सीमेंट, मार्बल, जमीन, जायदाद, भवन, सभी तरह की कीमती धातु की खरीदारी सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। रविवार को रवि पुष्य योग के साथ अहोई अष्टमी होना खरीदारी के लिए उत्तम माना गया है। गर्ग पंचांग के अनुसार रविवार को तुला शुभ लग्न वेला सुबह 5.17 से 7.35 बजे तक रहेगी।
खरीदारी के शुभ मुहूर्त
शुभ वेला सुबह 8.16 से 9.38 तक
धनु लग्न वेला 9.56 से 12.01 तक अभिजित वेला
दोपहर : 12.02 से 12.44 बजे तक
लाभ अमृत वेला दोपहर 1.44 से 4.28 तक
वृष लग्न वेला शाम 6.21 से 8.16 तक
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3539VgS
0 comments:
Post a Comment