पूरे शहर पर होगा ‘आधी दुनिया’ का राज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नगर निगम उत्तर और दक्षिण के रूप में शहर को दो सरकारें मिल जाएगी। छह साल बाद नए महापौर मिलेंगे। पहली बार दो महापौर और पहली ही बार दो महिलाएं शहरी सरकार की कमान संभालेगी। उत्तर निगम में मुकाबला कांग्रेस की कुंती देवड़ा परिहार और भाजपा की डॉ. संगीता सोलंकी के बीच है। जबकि दक्षिण में भाजपा की वनिता सेठ और कांग्रेस की पूजा पारीक के साथ निर्दलीय हेमलता परिहार ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
महापौर चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। संभवत: एक से डेढ़ घंटे में परिणाम आ जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी उत्तर मदनलाल नेहरा और दक्षिण इंद्रजीतसिंह यादव के अनुसार नगर निगम उत्तर के लिए सोजती गेट स्थित पुराने भवन में मतदान व मतगणना होगी। जबकि निगम दक्षिण के लिए पॉलिटेक्निक भवन के समीप स्थित निगम कार्यालय के सभा भवन में मतदान होगा।

.........................

फोटो...उत्तर नगर निगम: कांग्रेस को ज्यादा नुकसान का डर नहीं

जोधपुर के उत्तर नगर निगम ( पुराना नगर निगम) कार्यालय में महापौर के लिए कांग्रेस से उम्मीदवार कुंती परिहार (देवड़ा) और भाजपा से डॉ. संगीता सोलंकी के लिए वोटिंग मंगलवार को होगी। यहां 53 कांग्रेस पार्षद, 19 भाजपा पार्षद और 8 निर्दलीय पार्षद महापौर चुनेंगे। साथ ही दोनों पार्टियों की बाड़ाबंदी और घमासान भी महापौर चुनने के बाद थम जाएगा। हालांकि कांग्रेस की ओर से मुस्लिम चेहरे को महापौर दावेदार नहीं बनाए जाने की टीस कहीं न कहीं कांग्रेस के पक्ष की वोटिंग में खतरा डाल सकती है, लेकिन इस डेमेज कंट्रोल को नियंत्रण करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने काफी हद तक सफलता हासिल कर ली है।

ये हैं महापौर के दावेदार

फोटो...कांग्रेस : कुंती परिहार
वार्ड संख्या 70 से जीती

उम्र-40
शैक्षणिक योग्यता-एमए

सम्पत्ति-73.72 लाख
----

फोटो...भाजपा : डॉ. संगीता सोलंकी
वार्ड संख्या 33 से जीती

उम्र-52
शैक्षणिक योग्यता- एमएससी

चल-अचल- 18.52 लाख
:::::::::::::::

फोटो...दक्षिण नगर निगम: रोचक होगा मुकाबला
दक्षिण निगम का मतदान मुख्य नगर निगम भवन में होगा। यहां मुकाबला रोचक हो सकता है। भाजपा की सुश्री वनिता सेठ के सामने कांग्रेस की पूजा पारीक है। लेकिन निर्दलीय हेमलता परिहार के कारण समीकरण कुछ प्रभावित हो सकते हैं। भाजपा के पास 43 पार्षद, कांग्रेस के 29 भाजपा और 8 निर्दलीय हैं। यहां भाजपा में असंतोष महापौर पद को लेकर है। पहले इंद्रा राजपुरोहित का नाम फाइनल था, लेकिन अंत में वनिता को टिकट मिलने से कुछ रोष देखा जा सकता है। लेकिन इसका मतदान पर कितना असर पड़ेगा यह मंगलवार को पता चल जाएगा।

फोटो...भाजपा : सुश्री वनिता सेठ

वार्ड संख्या 16 से पार्षद जीती
उम्र- 56

शैक्षणिक योग्यता-एमए
सम्पत्ति- 6.65 लाख

----
फोटो...कांग्रेस : पूजा पारीक

वार्ड संख्या 27 से पार्षद जीती
उम्र- 32

शैक्षणिक योग्यता-बी.कॉम
सम्पत्ति-74 लाख

---
फोटो...निर्दलीय : हेमलता परिहार

वार्ड संख्या 10 से पार्षद जीती
उम्र- 23

शैक्षणिक योग्यता-बी.ए
सम्पत्ति- 21 हजार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U9iJvz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment