ताला तोड़ लाखों के जेवर चुरा दूसरा ताला लगाकर भागे चोर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत कृष्णा नगर स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नब्बे हजार रुपए व लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए और मकान पर दूसरा ताला लगाकर भाग गए। चोरों ने पास स्थित मकान के ताले व दरवाजे तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया।
पुलिस के अनुसार कृष्णा नगर निवासी योगेश कुमार सिसोदिया गत 12 नवम्बर को परिवार सहित पैतृक मकान मुरैना गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। पड़ोसी के चोरी की सूचना पर वह 22 नवम्बर को घर लौटा। गेट का ताला खोलकर वह अंदर गया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलने लगा, लेकिन वहां दूसरा ताला लगा था। बीस नवम्बर की रात पड़ोसी अवधेश मिश्रा के घर के ताले व दरवाजे तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। पुलिस मौके पर पहुंची व ताला तोड़कर सभी अंदर पहुंचे, जहां सामान बिखरा पड़ा था। कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। वार्ड रौब व दराजों के ताले भी टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी व लॉकर से नब्बे हजार रुपए, सोने के तीन जोड़ी टॉपस, सोने की एक गिन्नी, चांदी की पांच जोड़ी पायल, नाक में पहनने वाली सोने की पांच पिन, भगवान गणेश, लक्ष्मी व सरस्वती की मूर्तियां और लाखों के चांदी के बर्तन गायब थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m2LAOw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment