आर्य समाज के नेता रामसिंह आर्य की स्मृति में सर्वधर्म सभा का आयोजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आर्य समाज की सर्वोच्च संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के उपमंत्री व समाजसेवी रामसिंह आर्य की स्मृति में रविवार को आर्य समाज मंडोर क्षेत्र में सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कि या गया। सभा में हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई धर्मगुरुओं सहित शिक्षाविद, समाजसेवी व गणमान्य लोगों ने आर्य को श्रद्धा से याद किया।
आर्य वीर दल जोधपुर की ओर से आयोजित सभा का शुभारंभ गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के ज्ञानी जयपाल सिंह, रंजीत सिंह ने गुरुवाणी आधारित कीर्तन प्रस्तुत किया। बीकानेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़ ने कहा कि समाज की कुप्रथाओं व कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ आंदोलन करने वाले रामसिंह आर्य का समाज के प्रति योगदान सदैव याद किया जाएगा। कैथोलिक चर्च के फादर जेकब थॉमस ने कहा कि रामसिंह आर्य ने सर्वसमाज को हमेशा एकसूत्र में बांधने का हमेशा प्रयास किया। शहर काजी वाहिद अली ने आर्य को साम्प्रदायिक एकता का मुख्य सूत्रधार बताया। जेएनवीयू के पूर्व सिंडिकेट मेंबर डीएस खींची ने कहा कि आर्य ने गरीबों व मजलूमों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सभा में आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य व अध्यक्ष हरीसिंह आर्य, मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी के सीईओ अतीक, आजम जोधपुरी, कांग्रेस प्रवक्ता अजय त्रिवेदी, जेएनवीयू प्रो. भरत कुमार, बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव पीएस शेखावत, जालोर आर्य वीर दल के महामंत्री शिवदत्त आर्य, नारायण सिंह, भंवरलाल आर्य, हेमंत शर्मा, पूर्व पार्षद ओमकार वर्मा, डॉ. लक्ष्मण सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत सुमेरपुर के केशवदेव के आचार्यात्व में वैदिक यज्ञ से की गई। संचालन विनोद गहलोत व आभार उम्मेद सिंह आर्य ने जताया।
आर्य की स्मृति में पौधरोपण

जोधपुर. जिला बॉक्सिंग व वुशु एसोसिएशन की ओर से रविवार को आर्य समाज के नेता व समाजसेवी रामसिंह आर्य की स्मृति में शहीद भगत सिंह व हाइफा हीरो स्मारक स्थल परिसर में पौधरोपण किया गया। विभिन्न खेलों से जुड़े खेलप्रेमी व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने आम, गूगल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। सचिव पीएस शेखावत ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज जितेंद्र सिंह, समाजसेवी दीपक सिंह पंवार, अमित सिंह, भंवरलाल आर्य अधिष्ठाता संचालक राजस्थान ने पौधरोपण कर किया। कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष हेमंत शर्मा, कोच विनोद आचार्य व चंद्र टाक, कोषाध्यक्ष मदनगोपाल आर्य, मनोज कुमार परिहार, आर्य वीर दल जोधपुर के संचालक उम्मेद सिंह आर्य, शौर्य क्लब के मुकेश सोलंकी, वीपी सिंह, महेश आर्य, देवीसिंह धोलिया अध्यक्ष चामुंडा सेना जोधपुर, मूलसिंह पंवार, मानवेन्द्र सिंह, कपिल राजपुरोहित, रोहित तेजी आदि ने पौधरोपण किया।

साहित्य व रंगकर्म से जुड़े लोगों ने बोहरा, परिहार व आर्य को दी श्रद्धांजलि

जोधपुर. सिटिजन्स सोसाइटी फॉर एज्यूकेशन की ओर से दिवंगत वरिष्ठ साहित्यकार मदनमोहन परिहार, शिक्षाविद देवनारायण बोहरा तथा समाजसेवी रामसिंह आर्य को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए शहर के शिक्षा, साहित्य और रंगकर्म से जुड़े लोगों ने पुष्पांजली दी।
सोसाइटी अध्यक्ष किशनगोपाल जोशी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान शहर ने अलग-अलग क्षेत्रों के गुणीजनों को खोया है। यह कलाप्रेमियों के लिए बड़ी क्षति है। इस काल में जुगल परिहार, आरपी बोहरा जैसे पत्रकार भानूमित्र, मदनमोहन परिहार जैसे साहित्यकार और रामसिंह आर्य, देवनारायण बोहरा जैसे समाजसेवी भी हमने खो दिए। सिवांचीगेट गढी स्थित स्वामी कृष्णानंद सभागार में आयोजित श्रद्धांजली सभा में काव्यमंच के कवियों शैलेंद्र ढढ्ढा, मोहनदास रुक्मेय, अशफ ाक फौजदार, सुशील एम व्यास, खुर्शीद खैराड़ी, वाजिद हसन काजी, चेतन, एमएम अरमान ने दिवंगत आत्माओं को काव्यांजली भी प्रस्तुत की। सचिव मोहनदास वैष्णव ने आभार ज्ञापित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32m3a87
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment